अयोध्या धाम
राम की पैड़ी पर 108 मातृ शक्तियों की भजन संध्या से गूंजी अयोध्या नगरी

राम की पैड़ी पर 108 मातृ शक्तियों की भजन संध्या से गूंजी अयोध्या नगरी
अयोध्या धाम
अवध रंग भूमि संस्थान, अयोध्या की ओर से राम की पैड़ी पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में 108 मातृ शक्तियों ने सामूहिक रूप से भजन संध्या की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रस्तुत सभी भजन विभिन्न शास्त्रीय रागों पर आधारित रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और संगीतात्मक हो उठा।
यह आयोजन अवध रंग भूमि संस्थान का एक अलग और अनूठा प्रयास रहा, जिसमें केवल मातृ शक्तियों को अपनी कला के प्रदर्शन का मंच प्रदान किया गया। शास्त्रीय संगीत के माध्यम से भक्ति और संस्कृति के इस संगम ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित लेखिका, हिंदी एवं अवधी साहित्य की प्रख्यात विदुषी डॉ. विद्या बिंदु सिंह रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजलक्ष्मी त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अवध रंग भूमि संस्थान विगत कई वर्षों से संगीत, साहित्य और कला के क्षेत्र में निरंतर योगदान देता आ रहा है। अवधी साहित्य एवं संगीत के पुनरुत्थान के उद्देश्य से कलाकारों को जोड़ना और उन्हें मंच उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, गोंडा, लखनऊ, गोरखपुर और बस्ती जनपदों से आए कलाकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान की अध्यक्ष डॉ. रचना श्रीवास्तव, महासचिव अरविंद मिश्रा, संयोजक आशीष सिंह, नैंसी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव एवं गंगा सिंह, नेहा श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव और सात्विक अंजनी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी कलाकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त




