अयोध्या
किसान पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने पर तहसील के सभी द्वार भाकियू ने किया तालाबंदी

किसान पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने पर तहसील के सभी द्वार भाकियू ने किया तालाबंदी
सोहावल/अयोध्या
सोहावल तहसील परिसर में आयोजित किसान पंचायत में सक्षम अधिकारियों के न पहुंचने पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा तहसील के सभी द्वारों को बंद करके अधिकारियों वादकारियों का आवागमन रोक दिया घंटो आवागमन रोकने के बाद नायब तहसीलदार द्वारा बिंदुवार वार्ता करने तथा सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने और ठंड से परेशान व्यक्तियों को कंबल वितरित करने के बाद किसान महापंचायत स्थगित की गई।

पूर्व सूचना के बाद 15 सूत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा सोहावल तहसील परिसर में किसान महापंचायत करने की घोषणा एक हफ्ते पहले की गई थी और जिसकी सूचना जिला अधिकारी व उप जिला अधिकारी सोहावल को लिखित रूप से देते हुए 22 दिसंबर तक समस्या समाधान करने की मांग किया गया था समस्या समाधान न होने की दशा में किसान महापंचायत में सक्षम अधिकारियों को बुलाया गया था लिखा पढ़ी करने के बाद भी किसान महापंचायत में सक्षम अधिकारियों के न पहुंचने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान काफी आक्रोशित हो गए और शासन प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे मामला उस समय और गर्म हो गया जब नायब तहसीलदार भी तहसील परिसर छोड़कर जाने लगी महिला किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसील का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया सुरक्षा कर्मियों द्वारा धक्का मुक्की करने के बावजूद भी महिला किसानों ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया और सुरक्षा कर्मी मुख्य द्वार को खोलने में सफल नहीं हो पाये तहसील सोहावल का मुख्य द्वार घंटो तक बंद रहा और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान मुख्य द्वार पर शासन प्रशासन विरोधी तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे उप जिलाधिकारी की फरमान लेकर पहुंची नायब तहसीलदार द्वारा बिंदुवार तुरंत समस्या समाधान करने के लिए तैयार हुई और किसानों के बीच में बैठकर एक-एक समस्या समाधान करने लगी तब जाकर मामला शांत हुआ और मुख्य द्वार को खोला गया और पुनः किसान पंचायत शुरू की गई किसान पंचायत में नायब तहसीलदार रिशु जैन किसान पंचायत में बैठकर एक-एक समस्याओं पर चर्चा करके समाधान का आश्वासन दिया और उपस्थित महिलाओं को तथा किसान जो ठंड से ठीठुर रहे थे उनको कंबल वितरित किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जहां देश में किसान दिवस के रूप मे भारत के किसानों को सम्मानित किया जा रहा है वहीं सोहावल तहसील में अपमानित किया जा रहा है और किसानों की समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं है तहसील सोहावल में नाली , चकमार्ग खलिहान, घर गड्डा, चारागाह पर अवैध कब्जा है तहसील प्रशासन खाली करवाने में अक्षम साबित हो रहा है छुट्टा जानवरों से खेती बर्बाद हो रही है केवल कागजों पर खाना पूर्ति हो रही है।
किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि करोड़ों की लागत से तहसील परिसर में पानी की टंकी बनी है जो अभी तक संचालित नहीं हुई जिसके भवन गिर रहे हैं तथा मोटर पाइप चोरी चली गई है तहसील प्रशासन से एफ आई आर दर्ज करने की मांग किया गया।

मध्यांचल सचिव सूरयनाथ वर्मा ने केएम सूगर मिल मसोधा द्वारा फैलाई जा रहे प्रदूषण का मामला उठाया।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि अगर संगठन मजबूत रहेगा तभी किसानों की समस्याओं का समाधान हो पाएगा और संगठन मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सजक रहने का निर्देश दिया। पंचायत को रवि शंकर पांडे देवी प्रसाद वर्मा, विकास वर्मा, विवेक पटेल, सिद्धू भारती, राम सुमेर भारती, रामू चंद्र विश्वकर्मा ,जगदीश यादव जवाहरलाल तिवारी ,विजय कुमार, जितेंद्र कुमार ,उर्मिला निषाद ,शहजादी बेगम, आसमान बानो, सिद्धू भारती, मो०यासीन आदि लोगों ने संबोधित किया।




