अयोध्या
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया महारानी क्वीन हो की मूर्ति का अनावरण

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया महारानी क्वीन हो की मूर्ति का अनावरण
अयोध्या धाम
महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने आज राम की पैड़ी स्थित क्वीन हो पार्क में महारानी क्वीन हो की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इससे कोरिया एवं अयोध्या (भारत) के रिश्ते और मजबूत होंगे तथा अयोध्या के पर्यटकों में बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही कोरिया और अयोध्या के रिश्ते को और मजबूती प्रदान करने के लिए क्वीन हो पार्क को बेहतर बनाने के लिए निर्णय लिये जायेंगे। इससे पूर्व महापौर द्वारा आज से प्रारम्भ हो रहे तीन दिवसीय इण्डोकोरियन फेस्ट का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया, जहां बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया गया।





