अयोध्याउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित हुए डिप्टी एसपी उन्नाव अरविंद चौरसिया

उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित हुए डिप्टी एसपी उन्नाव अरविंद चौरसिया
अयोध्या
सहादतगंज स्थित लॉन में आयोजित अयोध्या महोत्सव के समापन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से डिप्टी एसपी उन्नाव अरविंद चौरसिया को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुलिस सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, अनुशासित कार्यशैली और जनहित में किए गए सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  लक्ष्मीकांत वाजपेयी सांसद राज्यसभा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, डॉ. अनिल मिश्रा सदस्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विक्रमा प्रसाद पाण्डेय महानगर सरसंघ चालक, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। सम्मान स्वरूप अरविंद चौरसिया को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर अरविंद चौरसिया ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!