अयोध्या धामउत्तर प्रदेश
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिवस अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिवस अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया
अयोध्या
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले लोकप्रिय नेता, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिवस गुरुवार को भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता एवं समाजवादी पार्टी के नेता बमबम यादव द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक ललई यादव शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव एवं पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ एवं हवन से हुआ। वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत यज्ञ हवन संपन्न कराया गया, जिसमें शिवपाल सिंह यादव के दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य एवं प्रदेश की जनता की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने के लिए विशेष आहुतियां दी गईं। हवन कुंड में उपस्थित अतिथियों एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी श्रद्धा भाव से आहुतियां अर्पित कीं।
इसके पश्चात अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के दौरान सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया और भगवान श्रीराम के जयघोष से परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस के पाठ को ध्यानपूर्वक श्रवण किया और शिवपाल सिंह यादव के लिए मंगलकामनाएं कीं। आयोजकों ने बताया कि अयोध्या जैसे पावन स्थल पर जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य आध्यात्मिक शांति के साथ समाज में सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ललई यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के सशक्त स्तंभ हैं और उन्होंने सदैव किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की है। विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव के राजनीतिक योगदान, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा की भावना की सराहना की।
आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक बमबम यादव ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव का जीवन संघर्ष, संगठन और जनसेवा का प्रतीक है। जन्मदिवस के इस अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम उनके प्रति सम्मान और शुभेच्छाओं का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, लीलावती कुशवाहा, दादा जयशंकर पांडे,नि o जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव पंकज पांडे, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, श्री चंद यादव, छोटे लाल यादव, चौधरी बलराम यादव, अपर्णा जायसवाल, सरोज यादव, पूजा वर्मा जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम महंत रमेश दास , मामा दास, सूर्यभान दास, अभय दास, रामबख्श यादव, अमृत राजपाल, शोएब खान, चंदन यादव, कमर राइन, मोहम्मद अपील बबलू, संजय यादव, ललित यादव, एमपी यादव अनस खान,बब्बन प्रधान, रवि यादव नूर बाबू, सैफी अब्बास, अनिल सिंह राना, आज लोग भारी संख्या में मौजूद रहे!




