इन्दौरमध्य प्रदेश

हिन्दी गौरव अलंकरण वर्ष 2025 के भव्य समारोह की कुछ यादगार झलकियां 

हिन्दी गौरव अलंकरण वर्ष 2025 के भव्य समारोह की कुछ यादगार झलकियां
इन्दौर/ मध्यप्रदेश
वर्ष 2020 में मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी गौरव अलंकरण प्रदान करना प्रारंभ किया गया। यह मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित अलंकरण है।
इस अलंकरण से प्रतिवर्ष दो विभूतियों को अलंकृत किया जाता है। इस अलंकरण में चयनित विभूतियों की दो श्रेणी है, एक हिन्दी साहित्य और दूसरी हिन्दी पत्रकारिता।
वर्ष 2025 में इस अलंकरण से वर्षों तक साहित्य सेवा करने वाली सारनाथ निवासी सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव जी व वरिष्ठ पत्रकार श्री शिवकुमार विवेक को विभूषित किया गया था।
इसी कड़ी में संस्थान का प्रतिष्ठा प्रसंग ‘हिन्दी गौरव अलंकरण 2026’ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित होने जा रहा है। आपका साथ व स्नेह संस्थान को मिले, यही कामना है।
जय हिन्दी
डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’
मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत
एवं मातृभाषा परिवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!