अयोध्या धामउत्तर प्रदेश

अयोध्या धाम में स्मार्ट सिटी के नाम पर “वशिष्ठ कुंड वार्ड” की जनता परेशान: पार्षद श्री मती रंजना यादव

अयोध्या धाम में स्मार्ट सिटी के नाम पर “वशिष्ठ कुंड वार्ड” की जनता परेशान: पार्षद श्री मती रंजना यादव
अयोध्या धाम
रामनगरी अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। नगर निगम के कार्यों में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां वशिष्ठ कुंड वार्ड के बरवारी टोला की लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क पिछले तीन महीने से खुदी पड़ी है जानकारी के अनुसार इस सड़क के निर्माण का कार्य रणधीर कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। ठेकेदार द्वारा सड़क की खुदाई कर गिट्टी तो डाल दी गई, लेकिन उसके बाद से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।
नतीजतन स्थानीय लोग धूल, गिट्टी और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं यह सड़क चक्रतीर्थ सहित कई प्रमुख मोहल्लों को सीधे टेढ़ी बाजार से जोड़ती है और इलाके के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। बावजूद इसके करीब तीन महीने से सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में स्थानीय लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि जब सड़क का टेंडर हो चुका था तो निर्माण कार्य अब तक पूरा क्यों नहीं कराया गया स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सड़कों की खुदाई कर उन्हें अधूरा छोड़ देना अब आम बात होती जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं वशिष्ठ कुंड वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि अनिकेत यादव उर्फ राजू ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर उसे पूरा नहीं कराया गया तो वे स्थानीय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह होगा कि स्मार्ट सिटी के दावों के बीच बरवारी टोला की यह सड़क कब तक इसी तरह अधूरी पड़ी रहती है या फिर नगर निगम एक्शन लेकर के ठेकेदार जल काम पूरा करता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!