अयोध्याउत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई 

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई
 अयोध्या
डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन एवं चौक घंटा घर पर उनकी प्रतिमा पर निo महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व निo महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई |
आज डॉ राम मनोहर लोहिया के जयंती पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन एवं चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पर निo महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व निo महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया इस मौके पर निoमहानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को फैजाबाद जिले में हुआ था वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी, महान सामाजिक विचारक गैर कांग्रेस वाद के शिल्पी  एक दूरदर्शी नेता थे डॉक्टर लोहिया ने गांधीवादी मूल्यों के साथ समाजवाद को भी जोड़ा इन्होंने सप्तक्रांति का सिद्धांत दिया और हिंदी भाषा की वकालत की डॉ लोहिया कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और इन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा डॉ राम मनोहर लोहिया केवल राजनीतिक पुरुष ही नहीं थे वह भारतीय समाज और उनकी मूलभूत चिंतन प्रक्रिया एवं जीवन पद्धत की आधारशिलाओं की आकृतियू विकृतियों  का सहज तटस्थता और तलस्पर्शी  गहराई के साथ गांधी जी के समांतर यदि किसी राज्य पुरुष ने किया है तो वह डॉ राम मनोहर लोहिया ही थे डॉक्टर लोहिया जी सप्त क्रांति के माध्यम से जाति प्रथा, आर्थिक असमानता, लैंगिक असमानता, और अंग्रेजी के वर्चस्व को खत्म करने का आवाहन किया इन्होंने सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए चौखंबा राज्य का विचार दिया और पिछड़ों व महिलाओं के लिए विशेष अवसर देकर सामाजिक न्याय की वकालत की प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर नीo महासचिव हामीद जाफर मीसम, प्रवक्ता राकेश यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर, राकेश पांडे, जगन्नाथ यादव, अंसार अहमद, सुरेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव अरौनी पासवान, वीरेंद्र गौतम, डॉ घनश्याम यादव, अपर्णा जायसवाल, अजय यादव, अश्वनी सिंह, शिवांशु तिवारी, नीरज यादव, प्रदीप यादव,, अभय द्विवेदी, मोहम्मद जैगम, नूर बाबू, राजित राम इतिहास लोग मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!