अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर महंत संजय दास जी महाराज ने किया विशाल भंडारे का आयोजन 

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर महंत संजय दास जी महाराज ने किया विशाल भंडारे का आयोजन
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखंड रामायण पाठ, हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मार्च को हुआ, जिसका विधिवत पूजन-अर्चन के साथ श्री अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। 29 मार्च को हवन एवं पूर्णाहुति के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया=इस अवसर पर धर्म सम्राट महंत ज्ञान दास जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं हनुमानगढ़ी के महंत, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर लाल योगेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया यह आयोजन अत्यंत सराहनीय है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। भजन-कीर्तन और राम नाम के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा आयोजक लाल योगेश प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह आयोजन महंत संजय दास जी महाराज की प्रेरणा से संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया कार्यक्रम में साधु-संत, महंत एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा, जिससे आयोजन भव्य और सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!