अयोध्याउत्तर प्रदेश
अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान द्वारा आयोजित किया गया चित्रगुप्त भगवान का प्रकटोत्सव

अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान द्वारा आयोजित किया गया चित्रगुप्त भगवान का प्रकटोत्सव
अयोध्या
गुरुवार की शाम ढलते ही सर्किट हाउस का सभागार कायस्थ समाज के जमावड़े से भर उठा। पहली बार बड़ी संख्या में मौजूद समाज के लोग मानों एक नई इबारत लिख रहे थे। मौका था अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान द्वारा आयोजित चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव का। भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ यह कार्यक्रम आधी रात तक लोगों को बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा भगवान की स्तुति और आरती के साथ आरंभ हुआ तत्पश्चात भजन और नृत्य के कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि मेहमान आधी रात तक प्रभु के भजनों के आनंद में भाव विभोर हो गोते लगाते रहे । गायक बृजेश श्रीवास्तव ने ‘ज्योति से ज्योति जगाते चलो ‘परी आस्था भटनागर ने’ राम जी से पूछे जनकपुर की नारी, तनुश्री ने ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ,सुनाया तो सभी लोग मंत्र मुक्त हो उठे। उसके बाद अंशिका श्रीवास्तव ने जब मंच पर अपने कदमों को थिरकाया तो समूचा हाल तालिया की गडक़ाहट से गूंज उठा। फिर शुभांगी निगम ने तुम उठो सिया सिंगर करो.. समृद्धि ने महिषासुर मर्दिनी.. और नीलकमल ने ये चमक ये दमक.. सुन कर लोगों की खूब वह हवाई बटोरा। गीत संगीत का यह कार्यक्रम आधी रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात भाजपा की महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, रेडियो पुलिस अधिकारी एसपी श्रीवास्तव, राम मंदिर से जुड़े विनोद श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, सचिन सरीन का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के साथियों की 5 साल की मेहनत का फल आज मिल गया। प्रकटोत्सव में जिस तरह से समाज के लोगों की भागीदारी रही वह निश्चित रूप से एक नया इतिहास लिखती नजर आई। अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर्व पर इतनी बड़ी संख्या में जुटे समाज ने लोगों को एक नया संदेश देने का कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन राजीव श्रीवास्तव एवं प्रतीक श्रीवास्तव की जोड़ी ने बखूबी निभाया। इस मौके पर ज्ञानेश्वर भटनागर, सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव,अंशु माली श्रीवास्तव एडवोकेट,, पत्रकार रूपेश श्रीवास्तव,मधुकर श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सोनू, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव रानू, डॉ निर्मल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सभासद, मनोज श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ पंकज निगम, विवेक श्रीवास्तव एडवोकेट, मोना श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव, सोनी श्रीवास्तव, समेत बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।




