अयोध्याउत्तर प्रदेश
मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन सम्मान से नवाजे गए इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला

मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन सम्मान से नवाजे गए इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में तैनात राम जन्मभूमि थाना के इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला को उत्कृष्ट कार्यों के लिए “मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन” के सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें एडीजी जोन प्रवीण कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ,इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला ने महाकुंभ एवं महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान गुमशुदा लोगों को खोजने में विशेष भूमिका निभाई उनकी सक्रियता और तत्परता के चलते कई बिछड़े हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाया जा सका।
पुलिस विभाग ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया है। इस सम्मान से न केवल पुलिस महकमे का मनोबल बढ़ा है, बल्कि आमजन में भी सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।




