अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे “पवन” ने स्व0 राजू यादव की पत्नी क्रांति को सहायता राशि का चेक सौपा

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे “पवन” ने स्व0 राजू यादव की पत्नी क्रांति को सहायता राशि का चेक सौपा
अयोध्या
अयोध्या विधानसभा के ग्रामसभा बैसिंग निवासी 32 वर्षीय श्री राजू यादव की मृत्यु की दुःखद खबर सुनकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने 1,00000 (एक लाख)की सहायता राशि परिवार को भेजी,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने स्व0 राजू यादव की पत्नी क्रांति को चेक सौपा |
अयोध्या विधानसभा के ग्रामसभा बैसिंग निवासी 32 वर्षीय श्री राजू यादव की मृत्यु की दुःखद खबर सुनकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने 1,00000 (एक लाख)की सहायता राशि परिवार को भेजी,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने स्व0 राजू यादव की पत्नी क्रांति को चेक सौपा, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ये घटना अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील विषय है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए
ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था पर आमजन का विश्वास बना रहे।राजू यादव जी के तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। उनके जीवन-यापन एवं पत्नी के भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का समुचित मुआवजा प्रदान किया जाए,इस दुखद घड़ी में  राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पीड़ित परिवार  की एक लाख की मदद के साथ शोक संवेदना भी प्रकट किया है! प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद्र यादव, प्रवक्ता राकेश यादव  चौधरी राम करन यादव, लक्ष्मण यादव प्रधान, शमशेर यादव, अमित यादव,बहदिन यादव, उदल यादव प्रधान , राम शंकर यादव,अजय रावत अर्जु,राजेन्द्र यादव, राम बजन, राम कृपाल, विशाल यादव,सरजीत कुमार, अवरुद्ध यादव, पिंटो, तिलक राम यादव, संजय यादव, राहुल, विशाल यादव, राम धीरज, राजेश कोरी, राम जगत यादव, राम मिलन इत्यादि लोग मौजूद थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!