अयोध्या से “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” यात्रा को उप निदेशक पर्यटन श्री बृजपाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी
अयोध्या
सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “यात्रा का शुभारंभ मण्डल अधिकारी एवं मन्दिर मजिस्ट्रेट अशोक सैनी जी और उप निदेशक पर्यटन अयोध्या/देवीपाटन मण्डल श्री बृजपाल सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखा कर लखनऊ के लिए रवाना किया गया| सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में जिले से 10 लोगों की टीम बनाई गई जिसमें, अखाड़ा परिषद, विद्यार्थी, डॉक्टर, सफाई कर्मचारी,शिक्षक, हर वर्ग से कुल मिलाकर 10 लोगों की टीम बनाई है जिसमें सर्व धर्म समभाव की भावना हो | जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुण्डे, मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, एवं उप निदेशक पर्यटन अयोध्या देवीपाटन मण्डल श्री बृजपाल सिंह जी के कुशल निर्देशन में यात्रा का शुभारंभ किया गया|
“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के यात्रियों की टीमें सभी जिलों से जाकर लखनऊ में एक इकठ्ठा होगी जहां से सोमनाथ/गुजरात के लिए संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ट्रेन की व्यवस्था भारत सरकार द्वारा की गई है जिसमें पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा|
“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” यात्रा का कार्यक्रम कुलमिलाकर 6 से 7 दिनों का होगा जिसमें 18 अप्रैल को तीर्थ यात्रियों को लखनऊ आगमन होगा,
19 अप्रैल को, लखनऊ में सभी टीमें इकट्ठा होंगी और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके उपरांत लखनऊ से सोमनाथ/गुजरात के लिए यात्रियों का प्रस्थान होगा|
21 अप्रैल को सोमनाथ/गुजरात में यात्रा का आगमन होगा|
22 एवं 23 अप्रैल को सोमनाथ में रहकर तीर्थ यात्रियों द्वारा अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जाएगा |
सोमनाथ यात्रा के दौरान सोमनाथ संकल्प संवाद, सोमनाथ कॉम्पलेक्स दर्शन/भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, सोमनाथ मन्दिर में महाआरती, प्रवचन, स्थानीय प्रदर्शनी स्थलों का भ्रमण दीपोत्सव सहित अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा|
“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों का पर्यटन में समान अधिकार एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन के विकास को बढ़ावा देना है|
“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”सभी यात्रियों का उत्तर प्रदेश से सोमनाथ/गुजरात तक तीर्थ यात्रियों के यातयात पर होने वाले खर्चों का वहन संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा|
एवं गुजरात में यात्रियों के आवास, भोजन, और स्थानीय यातायात की व्यवस्था गुजरात पर्यटन विभाग द्वारा की जाएगी |
“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” यात्रा हेतु राज्य स्तर पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार से विशेष सचिव संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है|
इस दौरान मुख्य रूप से मण्डल अधिकारी एवं मन्दिर मजिस्ट्रेट श्री अशोक सैनी जी, उप निदेशक पर्यटन अयोध्या देवीपाटन मंडल श्री बृजपाल सिंह, श्री अभिजीत कटियार जी (शोधार्थी मुख्यमंत्री टूरिज्म फैलोशिप) सहित तीर्थ यात्रियों की टीमें मौजूद रही|
सभी ने तीर्थ यात्रियों को जय श्री राम के नारे के जय घोष के साथ लखनऊ के लिए रवाना किया|