अयोध्याउत्तर प्रदेश

भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक हटाई गई ।

भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक हटाई गई
अयोध्या
जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद के बिक्री पर रोक लगाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया।
    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भी तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेती की जा रही है जिनको यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
    जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों मजदूरों व्यापारियों के लिए बहुत हानिकारक है स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहे हैं अग्रिम धनराशि जमा होने के बावजूद भी स्वत डिस्कनेक्ट हो जा रहा है जिसके कारण उपभोक्ता बहुत परेशान हो रहा है स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त किया जाए।
     किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केदो पर गेहूं की खरीद न करके किसानों का शोषण किया जा रहा है  किसानों का गेहूं खरीद कर नगद भुगतान दिया जाए और किसी प्रकार का आर्थिक शोषण ना किया जाए।
   मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
   प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि कई दर्जन किसान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!