अयोध्याउत्तर प्रदेश

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सीएम योगी से की शिष्टाचार मुलाकात, नगर निगम के विकास कार्यों पर हुई गहन चर्चा

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सीएम योगी से की शिष्टाचार मुलाकात, नगर निगम के विकास कार्यों पर हुई गहन चर्चा
अयोध्या
अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने रविवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
*अयोध्या के विकास कार्यों की दी जानकारी*
मुलाकात के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री को अयोध्या में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे प्रमुख विकास कार्यों से अवगत कराया। इसमें साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, पेयजल, सीवर लाइन, सौंदर्यीकरण और रामनगरी की गरिमा के अनुरूप चल रहे आधारभूत ढांचे के कार्यों की प्रगति शामिल रही।
*भावी योजनाओं पर हुआ मंथन*
महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या के समग्र विकास को लेकर नगर निगम की आगामी योजनाओं का खाका भी रखा। चर्चा के दौरान धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
*सीएम योगी ने दिया आश्वासन*
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए महापौर को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
महापौर ने मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं और उनका मार्गदर्शन लगातार मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!