अयोध्याउत्तर प्रदेश

अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 5 मई से, तीन पालियों में होंगी परीक्षा

अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 5 मई से, तीन पालियों में होंगी परीक्षा
अयोध्या
 डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आवासीय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 05 मई 2026 से प्रारंभ होकर 05 जून 2026 तक संचालित होंगी। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर सभी आवासीय परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों को नकल-विहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली प्रातः 8ः30 से 10ः30 बजे तक, द्वितीय पाली 11ः30 से 1ः30 बजे तक तथा तृतीय पाली 2ः30 से 4ः30 बजे तक चलेगी।
       विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) होंगी, जबकि अन्य स्नातक एवं परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.rmlau.ac.in तथा संबंधित महाविद्यालयों के लॉगिन पर उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी निदेशकों, समन्वयकों, विभागाध्यक्षों तथा महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने संस्थानों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!