अयोध्या धामउत्तर प्रदेश

शुक्ल मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य भंडारे का आयोजन 

 शुक्ल मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य भंडारे का आयोजन
अयोध्या धाम
  शुक्ल मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।  रामचरितमानस के अखंड पाठ एवं कन्या पूजन की परंपरा का निर्वाह करते हुए महंत सियाराम दास महाराज ने बड़ी संख्या में कन्याओं का पूजन अर्चन किया। शाम ढली तो ठाकुर जी की भव्य आरती की गई तत्पश्चात भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ । मंदिर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष डॉ रिंटू सिंह एवं मंत्री सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि सनातन की परंपरा के अनुसार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर अखंड रामायण की शुरुआत शुक्रवार की सुबह हुई जिसका समापन शनिवार की अपराह्न हुआ, उसके बाद कन्याओं का पूजन किया गया। पूजन के पश्चात वृहद भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर तक चलता रहा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह का अंग वस्त्र ओढाकर महंत सियाराम दास महाराज ने स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, फैजाबाद बार एसोसिएशन के मंत्री शैलेंद्र जायसवाल देवी प्रसाद पाठक नरेश जायसवाल आशीष मिश्रा एडवोकेट, गाजीपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री समेत भाजपा नेता अमल गुप्ता,बालकृष्ण वैश्य, सचिन सरीन, रवि सोनकर , सुनील यादव, रामनंदन तिवारी,समेत लखनऊ, बाराबंकी, मिश्रिख,के भी भक्तगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!