अयोध्याउत्तर प्रदेश
साहित्य मंगलम के संस्थापक डॉ0 राम मूर्ति चौधरी को अर्पित को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

साहित्य मंगलम के संस्थापक डॉ0 राम मूर्ति चौधरी को अर्पित को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
अयोध्या
साहित्यिक संस्था “साहित्य मंगलम्”के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व महासचिव स्वर्गीय डॉ0 राममूर्ति चौधरी की पुण्यतिथि उनके बक्सरिया टोला स्थित आर0 एम0 सी0 पैलेस पर मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों, सम्भ्रांत नागरिकों ने डा0 राममूर्ति चौधरी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष डॉ0 जनार्दन उपाध्याय ने उनकी विद्वता एवं रचनाधर्मिता की चर्चा करते हुए उन्हें साहित्यिक जगत का महान पुरोधा बताया। इस अवसर पर उन्होंने डॉक्टर चौधरी द्वारा रचित पुस्तक “गीत गौरव” पर विशेष चर्चा की।उन्होंने कहा कि डॉ0 चौधरी ने अन्य काव्य पुस्तकें लिखकर साहित्य जगत को समृद्ध किया है। साहित्य मंगलम् के पूर्व महासचिव वीर विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर “गीत गौरव” में संकलित उनकी कुछ रचनाओं का वाचन किया तथा उनकी कार्य प्रणाली और साहित्य के प्रति समर्पण की भावना की प्रशंसा की। कार्यक्रम में रामकथा संग्रहालय अयोध्या के सेवानिवृत्त वीथिका सहायक मानस तिवारी ने डॉ0 चौधरी जी की पुस्तक “गीत गौरव” में संकलित रचनाओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। सेवा निवृत्त विकासखंड अधिकारी हनुमान प्रसाद मिश्र ने उनकी रचनाओं की चर्चा करते हुए उनकी साहित्यिक सेवाओं की सराहना की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एस0 एन0 बागी ने किया, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर चौधरी सरकारी सेवाओं में रहते हुए भी साहित्य के प्रति विशेष लगाव रखते थे। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की है। प्राचीन इतिहास को काव्यात्मक ग्रंथ के रूप में लिखकर वे अजर-अमर हो गए हैं।
इस कार्यक्रम में महाराजा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शेष नारायण मिश्र,डा0 सुधाकर पांडेय,पूर्व सभासद ठाकुर प्रसाद यादव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, पत्रकार अनूप कुमार श्रीवास्तव, आचार्य स्कन्द दास, भारतीय महिला फेडरेशन की जिला उपाध्यक्ष यशोदा सिंह,श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा सहित अन्य लोगों ने डॉ0 चौधरी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की संयोजिका एवं साहित्य मंगलम् की महासचिव श्रीमती मिन्दिला चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया।




