अयोध्याउत्तर प्रदेश

पत्रकार अजस्र पीयूष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 

पत्रकार अजस्र पीयूष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
अयोध्या
जर्नलिस्ट आर्मी के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार अजस्र पीयूष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कई वर्षों से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे जर्नलिस्ट आर्मी के सदस्यों ने अजस्र पीयूष के जन्मदिवस पर अयोध्या में संगठन के सदस्यों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आकाश गुप्ता  समीर शाही कलम के कांटे से, करन प्रजापति, नरेंद्र मिश्रा, अनिल निषाद ,नवनीत कौशल, सुमित यादव, महेंद्र, गुलजार खान सहित जर्नलिस्ट आर्मी के दर्जनों साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!