अयोध्या धामउत्तर प्रदेशधर्म
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भारत का भावी प्रधानमंत्री बनाने हेतु घट की गई स्थापना : पण्डित कल्कि राम जी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भारत का भावी प्रधानमंत्री बनाने हेतु घट की घट की स्थापना
अयोध्या
भगवती बगलामुखी माताजी के शुभ प्राकट्योत्सव महापर्व के अभिजित मुहूर्त में रामादल ट्रस्ट के प्रांगण में सुशोभित भगवती पीताम्बरा के विग्रह को नवीन सिंहासन पर आरूढ़ कर गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भारत का भावी प्रधानमंत्री बनाने हेतु घट स्थापना कर संकल्पित बगला ब्रह्मास्त्र महानुष्ठान का श्रीगणेश किया गया जानकारी देते हुए अनुष्ठान के संयोजक रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्कि राम ने कहा कि निःस्वार्थ निष्कपट भाव से यशस्वी प्रधानमन्त्री मा० नरेंदर दामोदर दास मोदी जी के निमित्त 4452 दिनों तक अर्थात 14 जनवरी 2014 से 27 मार्च 2026 तक धार्मिक महानुष्ठान का आयोजन जिस कल्पना के साथ किया गया था वह पूर्ण रूप से सफल रहा । अब भावी पीढ़ी के स्वर्णिम सुरक्षित भविष्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है कि प्रधानमन्त्री मोदीजी के बाद सनातन धर्म के गौरव हिन्दू हृदय सम्राट के रूप विख्यात योगी आदित्यनाथ जी ही भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ लें।
देश और दुनिया में रह रहे सनातनियो की शत प्रतिशत एकजुटता से ही इक्कीसवीं सदी उज्जवल भविष्य का स्वप्न साकार होगा।महानुष्ठान का पूर्णाहुति कर्म लक्ष्य प्रति के साथ सम्पन्न किया जाएगा।




