अयोध्याउत्तर प्रदेश
सहायक श्रमायुक्त अयोध्या श्री नीरज कुमार चौधरी ने जारी किया श्रमिकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष एडवाइजरी

सहायक श्रमायुक्त अयोध्या श्री नीरज कुमार चौधरी ने जारी किया श्रमिकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष एडवाइजरी
अयोध्या
सहायक श्रमायुक्त अयोध्या श्री नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि जनपद में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन अयोध्या सतर्क है। जिलाधिकारी महोदय अयोध्या के निर्देश पर सहायक श्रम आयुक्त अयोध्या द्वारा श्रमिकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष एडवाइजरी जारी किया गया है, जिससे भीषण गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
सहायक श्रम आयुक्त अयोध्या द्वारा विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं संस्था को निर्देश जारी किया गया है कि भीषण गर्मी के दौरान बाहर काम करने वाले श्रमिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लू (हीट-वेव) से बचाव के लिए निम्नवत एडवाइजरी जारी की है-
1. श्रमिकों के लिए बचाव के उपायः-
(1) पहनायाः-धूप से बचाव के लिए पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें (विशेषकर सूती एवं सफेद रंग के कपड़े) तथा सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढकें।
(2) खान-पानः-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू पानी और आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें, हल्का भोजन एवं हरी सब्जियों का उपभोग करें।
(3) सुरक्षाः-बाहर निकलते समय जूते-चप्पल और धूप के चश्मे का प्रयोग करें, दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक बाहर निकलने से बचें एवं दिन में कम से कम दो-तीन बार ठण्डे से नहाये।
2. नियोक्ताओं को दिए गए निर्देशः-
श्रम विभाग द्वारा निर्माण एजेन्सियों, औद्योगिक इकाइयों के संचालकों, ईंट-भट्ठा निर्माता संघ एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए हैंः-
(1) दोपहर की तेज धूप में श्रमिकों से कार्य न लिया जाए।
(2) कार्यस्थल पर छाया (शेड), ठंडे पेयजल एवं ग्लूकोज/ग्लूकोन-डी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।
(3) कार्य के समय में बदलाव कर श्रमिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए।
3. प्रचार-प्रसार के निर्देशः-
एडवाइजरी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला सूचना विभाग और श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही व्यापार मंडल, ईट भट्ठा संचालको, औद्योगिक संगठनों एवं श्रमिकों संघों से भी अपील की गई है कि वे इन उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।




