रामनगरी को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए उम्मीद संस्था की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली

रामनगरी को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए उम्मीद संस्था की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली
अयोध्या धाम
रामनगरी अयोध्या को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को उम्मीद संस्था की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। अभिषेक वर्मा, माधुरी यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली रैली सुबह 11 बजे लता चौक से शुरू होकर टेढ़ी बाजार पहुंची। रैली में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर भिक्षावृत्ति मुक्त अयोध्या बनाने का संकल्प लिया।उम्मीद संस्था की एसएमआईएलई (स्माइल) परियोजना के अंतर्गत आयोजित इस अभियान के माध्यम से लोगों को भिक्षावृत्ति छोड़कर शिक्षा और रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था का उद्देश्य भिक्षावृत्ति पर निर्भर लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।अभियान के तहत लोगों को संदेश दिया गया कि भिक्षा के बजाय शिक्षा को प्राथमिकता दें और शिक्षा के माध्यम से रोजगार हासिल कर आत्मनिर्भर बनें। संस्था की ओर से लोगों से इस मुहिम में सहभागिता निभाने और अयोध्या को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।




