अयोध्याउत्तर प्रदेश
मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं : जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी

मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं : जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ श्री सरयू घाट स्थित निर्मली कुंड मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। आगामी दुर्गा पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उ
द्देश्य से अधिकारियों ने विसर्जन स्थल का अवलोकन किया।
द्देश्य से अधिकारियों ने विसर्जन स्थल का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन स्थल तक आने वाले मार्गों को समय से दुरुस्त करा लिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विसर्जन स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं। घाट पर गोताखोरों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा जल सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, अपर नगर आयुक्त नागेंद्र, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




