Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

राम मन्दिर चढ़ावा चोरी की घटना मंदिर प्रशासन पर कलंक : नृपेंद्र मिश्रा 

राम मन्दिर चढ़ावा चोरी की घटना मंदिर प्रशासन पर कलंक : नृपेंद्र मिश्रा
अयोध्या धाम
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को अयोध्या पहुंचे और मंदिर निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की वर्तमान प्रगति, लंबित कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर परिसर के सभी प्रमुख निर्माण कार्यों को 30 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हुतात्मा स्मारक का निर्माण भी जुलाई के अंत तक पूरा हो जाएगा, जबकि मंदिर परिसर की शेष चार किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने की योजना है। इसके अलावा, मंदिर परिसर में बन रहा भव्य ऑडिटोरियम दिसंबर 2026 तक तैयार हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुराने मंदिर स्मारक का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। यहां 24 घंटे अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित रखने की तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं, प्रस्तावित राम कथा संग्रहालय की 20 गैलरियों की स्टोरीलाइन तैयार कर ली गई है। संग्रहालय के संचालन के लिए सीईओ की नियुक्ति का निर्णय तीन सदस्यीय समिति द्वारा लिया जाएगा।
हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी के मामले पर नृपेंद्र मिश्रा ने गहरा दुख जताया। उन्होंने इस घटना को मंदिर प्रशासन के लिए “कलंक” बताते हुए कहा कि इससे सभी लोग स्वयं को आहत और छोटा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!