अयोध्याउत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल के बाहर पत्रकार स्थल को मिली छांव: धूप बरसात और ठंड से मिलेगी राहत आम जनमानस को भी होगा लाभ

जिला अस्पताल के बाहर पत्रकार स्थल को मिली छांव: धूप बरसात और ठंड से मिलेगी राहत आम जनमानस को भी होगा लाभ
अयोध्या
जिला अस्पताल के बाहर विगत कई वर्षों से संचालित जिला पत्रकार स्थल पर अब पत्रकारों व आम जनता को धूप, बरसात और कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। लंबे समय से मौसम की मार झेल रहे इस स्थान पर टीन शेड का निर्माण कराया गया है जिससे स्थानीय पत्रकारों और अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों में खासा उत्साह है। इस खुशी में सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और पानी पिलाकर बधाई दी।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए पत्रकारों द्वारा पूर्व में सूखे पेड़ के स्थान पर पौधरोपण भी किया जा चुका है। इस मार्ग से गुजरने वाले जनप्रतिनिधि नेतागण और समाजसेवी भी यहाँ रुककर पत्रकारों के साथ जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। यह स्थान समाचार संकलन का मुख्य केंद्र होने के साथ-साथ अस्पताल के तीमारदारों और दूर-दराज के यात्रियों के विश्राम के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।
पत्रकारों का कहना है कि निष्पक्ष पत्रकारिता के कारण उनका जीवन सदैव जोखिम में रहता है। इसलिए मुख्यमंत्री  और केंद्र सरकार से मांग की गई कि पत्रकारों व उनके परिवारों की सुरक्षा और आर्थिक स्थायित्व के लिए ठोस नीति बनाई जाए। साथ ही 21वीं सदी के डिजिटलीकरण के दौर में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को मुख्यधारा के समान मान्यता दी जाए तथा सभी सक्रिय पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना निःशुल्क चिकित्सा, शिक्षा यात्रा में छूट व आवास सुविधा का लाभ दिया जाए।अंत में सभी पत्रकार बंधु  मुख्यमंत्री जिलाधिकारी  एवं नगर आयुक्त से पूरी उम्मीद जताते हैं कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और जन-सरोकारों को मजबूती देने के लिए आपका सहयोग आगे भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।  जिला प्रशासन पत्रकारों की मदद करता रहा है हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी आपका पूरा मार्गदर्शन और संरक्षण प्राप्त होता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!