Uncategorized
26 को धरना 27 को ज्ञापन देने के बाद समाप्त होगा कार्यक्रम :घनश्याम वर्मा

26 को धरना 27 को ज्ञापन देने के बाद समाप्त होगा कार्यक्रम :घनश्याम वर्मा
अयोध्या
संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाह्न पर किसान समस्याओं को लेकर 26 नवंबर को आयुक्त परिसर में धरना व रात्रि पड़ाव किया जाएगा और 27 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौपने के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि गन्ना मूल्य बढाये जाने, छुट्टा जानवरों से खेती व दुर्घटनाओं को बचाने,न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करने, कृषि ऋण माफ करने, सरकारी धान क्रय केन्द्रों को सुचारू रूप से चलाने तथा वास्तविक किसानों का धान खरीदने के साथ-साथ स्थानीय किसान समस्याएं मुद्दा रहेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम मंडल स्तर का होगा और मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न किया जाएगा।
