अयोध्याउत्तर प्रदेशधर्म

अयोध्या की बड़ी छावनी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन, गुरु विजय रामदास जी महाराज के सानिध्य में बह रही भक्ति की धारा

अयोध्या की बड़ी छावनी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन, गुरु विजय रामदास जी महाराज के सानिध्य में बह रही भक्ति की धारा

अयोध्या

 

 

रामनगरी अयोध्या की पावन धरा स्थित श्री बड़ी छावनी अयोध्या धाम में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 17 नवंबर से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा व्यास श्री विजय राम दास जी महाराज के मुखारविंद से भगवान की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

इस आयोजन के संबंध में एडवोकेट सौरभ शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम उनके पूर्वजों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत सौभाग्य और भावुक क्षण है कि अपने पूर्वजों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन उनकी गुरु पीठ श्री बड़ी छावनी अयोध्या धाम में हो रहा है। उन्होंने आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पीठ के सानिध्य में इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होना उनके लिए विशेष गौरव की बात है।

कथा व्यास श्री विजय राम दास जी महाराज के प्रवचनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। एडवोकेट सौरभ शुक्ला ने कहा कि महाराज जी के मुख से कथा श्रवण करते समय ऐसा आध्यात्मिक अनुभव होता है, मानो साक्षात भगवान के दर्शन हो रहे हों। उनके वचनों में भक्ति, ज्ञान और जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा मिलती है। कथा सुनकर मन को अद्भुत शांति और संतोष की अनुभूति होती है।

पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम के संरक्षक श्री सद्गुरुदेव भगवान काष्ठकूटाचार्य, बड़ी छावनी पीठाधीश्वर बाबा श्री जगदीश दास शास्त्री जी महाराज हैं। कथा का शुभारंभ 17 नवंबर को हुआ है, जबकि 23 नवंबर तक कथा सप्ताह चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है। 24 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में श्री विजय राम दास जी महाराज, एडवोकेट सौरभ शुक्ला, श्रीमती मनी देवीपती शुक्ला (पत्नी स्व. जय करण नाथ शुक्ल), लखनऊ निवासी तथा अन्य श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!