अयोध्याउत्तर प्रदेश
सुमित्रा सेवा संस्थान के द्वारा चतुर्थ मंगल पर हुआ शरबत फल एव मिष्ठान वितरण का आयोजन

सुमित्रा सेवा संस्थान के द्वारा चतुर्थ मंगल पर हुआ शरबत फल एव मिष्ठान वितरण का आयोजन
अयोध्या
जनपद की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था सुमित्रा सेवा संस्थान के द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों के श्रृंखला के क्रम मे उदया चौराहा पर शरबत फल एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा एवं हनुमान जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रथम महापौर श्री ऋषिकेश उपाध्याय एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महापौर श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी कहा की ईंधन की बचत को करते हुए नर सेवा नारायण सेवा को मानते हुए हम सभी को अनवरत मानवता की सेवा में लगे रहना चाहिए एवं अयोध्या आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को अयोध्या की गरिमा एवं परंपरा के अनुसार अतिथि देवो भव के अनुरूप हर अयोध्या वासियों को स्वागत करना चाहिए ।

कार्यक्रम में सहयोगी के भूमिका के रूप में भाजपा नगर मंत्री अयोध्या सिद्धार्थ श्रीवास्तव, बनारसी लाल गुप्ता , विनोद गुप्ता अनुज गुप्ता प्रज्ञा ओम प्रकाश शर्मा मिश्री लाल गुप्ता उज्जवल प्रखर सक्षम उमंग अक्षत शिविन वीरेंद्र पटेल विवेक तिवारी आदि ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मंडल महामंत्री श्री परमानंद मिश्रा अध्यक्ष मुकेश तिवारी भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा वृद्धा आश्रम अमरीश मिश्रा भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव रिंकू आशीष फाउंडेशन इंद्रप्रीत सिंह बेदी पार्षद सौरभ सिंह अमीर खान काजल पाठक समाजसेवी श्री कांत सिंह सौरभ श्रीवास्तव पार्षद अनूप श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव ओमिश अग्रहरि आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम के आयोजक मनोज गुप्ता जी ने कहा कि संस्था की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम हमेशा किए जाते रहे हैं एवं आने वाले सभी बड़े मंगल पर किसी न किसी तरीके से भव्य उत्सव मनाया जाएगा । मंडल मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि पूरी गर्मी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को जल , जलपान की सुविधा निशुल्क मुहैया करने का प्रयास किया जाएगा ।




