अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर अयोध्या पहुंचे पवनेश का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर अयोध्या पहुंचे पवनेश का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अयोध्या
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के बाद अयोध्या पहुंचे पवनेश पांडेय का महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प के बल पर निरंतर मजबूत हो रही है। पार्टी ने हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने का काम किया है। पवनेश को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलना अयोध्या के लिए प्रसन्नता की बात है। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
पांडे ने स्वागत के लिए महापौर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।
इस अवसर पर पार्षद धर्मेन्द्र मिश्र, सुनील यादव, भाजपा नेता विपनेश पांडे, श्रीनिवास शास्त्री, चंद्रशेखर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!