अयोध्याउत्तर प्रदेश
जल्द दिखेगा रामायण का वैभव, जिलाधिकारी ने किया वैक्स म्यूजियम का निरीक्षण

- जल्द दिखेगा रामायण का वैभव, जिलाधिकारी ने किया वैक्स म्यूजियम का निरीक्षण
अयोध्या धाम
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम देने के लिए निर्माणाधीन वैक्स म्यूजियम (मोम के संग्रहालय) का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने म्यूजियम में रखी जा रही रामायण कालीन प्रसंगों की वैक्स प्रतिमाओं की गुणवत्ता की जमकर सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि इस म्यूजियम को अत्यधिक आकर्षक, जनोपयोगी और विश्वस्तरीय स्वरूप में तैयार किया जाए।
नया पर्यटन केंद्र: यह वैक्स म्यूजियम जल्द ही पूरा होकर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए जनपद की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का एक प्रमुख और भव्य आकर्षण केंद्र बनेगा।




