Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

श्रीराम नाम ही कलयुग का सार, अयोध्या का विकास देखकर अभिभूत हुए श्रद्धालु

श्रीराम नाम ही कलयुग का सार, अयोध्या का विकास देखकर अभिभूत हुए श्रद्धालु

अयोध्या

 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित भव्य श्रीराम कथा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण और शहर के विकास की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण ही मानव जीवन का सबसे बड़ा सहारा है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं।

श्रद्धालु ने बताया कि उनकी संस्था लगातार धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 160 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के बाद अगला कार्यक्रम जयपुर में आयोजित होगा, जिसके पश्चात किष्किंदा में भी धार्मिक आयोजन किया जाएगा। किष्किंदा कार्यक्रम में भी करीब 150 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

अयोध्या भ्रमण और यहां के विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि रामनगरी में हुए बदलाव और विकास कार्य अत्यंत प्रभावशाली हैं। शहर का स्वरूप भव्य और आकर्षक दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तेजी से हो रहा विकास सराहनीय है और इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ जुड़ते हैं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!