Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

एकनाथ शिंदे की ललकार 20 राज्यों में बनेगी शिवसेना की सरकार : प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी 

एकनाथ शिंदे की ललकार 20 राज्यों में बनेगी शिवसेना की सरकार : प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी
लखनऊ
 शिवसेना पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतर्गत देश के 20 राज्यों के प्रदेश प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक महाराष्ट्र के उपमुख्य मंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिन्दे के अध्यक्षता में सोमवार को नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को देश के विभिन्न राज्यों में और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा पार्टी के विस्तार की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रदेश प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी साझा की। इस दौरान प्रदेश प्रमुखों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से उन राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जहां शिवसेना संगठन के विस्तार की संभावनाएं अधिक हैं। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मंथन से पार्टी को नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की आवाज को नेतृत्व तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने सभी प्रदेश प्रमुखों से जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने और आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया, वही उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने लखनऊ में सरकारी कार्यालय और उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार हेतु आवश्यक सहयोग व आगामी 2027 के चुनाव में NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की मांग रखी
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति दी जाएगी तथा युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर 20 राज्यों के प्रदेश प्रमुखों के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी नेताओं ने एकजुट होकर शिवसेना को देश के हर क्षेत्र तक पहुंचाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश प्रमुख  अभय द्विवेदी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार, असम के राज्यप्रमुख परमेंद्र मनचंदा, झारखंड प्रमुख दीपक सिंह, उत्तराखंड़ प्रमुख कुलभूषण राणा, गुजरात प्रमुख आरएस पाटिल समेत, सभी राज्यों के राज्य प्रमुख उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!