पुस्तक मेला युवाओं में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने प्रभावी साबित होगा : मंडलायुक्त राजेश कुमार

पुस्तक मेला युवाओं में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने प्रभावी साबित होगा : मंडलायुक्त राजेश कुमार
अयोध्या
किताबें जीवन को आगे बढ़ाने में सहायक होती हैं। पुस्तकों के अध्ययन से जो ज्ञान, संस्कार व संतोष मिलता है वह अन्य माध्यमों से नहीं मिल पाता है। ये बातें मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राजेश कुमार ने शुक्रवार को कोहिनूर पैलेस में नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित पुस्तक मेले के उद्घाटन समारोह में कही
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में यह पुस्तक मेला युवाओं में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने प्रभावी साबित होगा। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मंडलायुक्त का स्वागत ट्रस्ट कोषाध्यक्ष राजकुमार खत्री ने मेला प्रभारी रीता खत्री तथा सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता रजत खत्री ने पुष्पगुच्छ देकर किया। आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। मेला प्रभारी ने कहा कि पुस्तक मेला के माध्यम से बाबूजी (नारायण दास खत्री) की भावनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष कुसुम मित्तल ने की। संचालन नमिता मेहरोत्रा ने किया। समारोह में कोतवाली निरीक्षक मनोज शर्मा, समाजसेवी निरंकार सिंह, अशोक सिंह, दीप कृष्ण वर्मा, डा. वीएन अरोरा, प्रभात टंडन, सुप्रीत कपूर, अनिल अग्रवाल, राकेश केसरवानी, डा. रजनीश वर्मा, डा. अतुल वर्मा, हरिकृष्ण अरोड़ा, ज्ञान मोटवानी, नितिन रस्तोगी, अजीत गर्ग, धीरज सोनी मौजूद रहे।




