Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

नीट एवं सी बी एस ई परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित

नीट एवं सी बी एस ई परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित
अयोध्या
 जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में नीट एवं सी बी एस ई  परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य के साथ हुए अन्याय तथा लोकतांत्रिक आवाज़ों के दमन के विरोध में विशाल कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।
कांग्रेसजन शहीद स्तंभ, सिविल लाइंस पर एकत्र हुए, जहां से हाथों में मोमबत्तियां लेकर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसके उपरांत गांधी जी की प्रतिमा पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं सांकेतिक अनशन किया गया तथा छात्र आंदोलन के दौरान दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
जिला अध्यक्ष श्री चेतनारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों के व्यापक आंदोलन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों के पक्ष में लगातार उठाई गई आवाज़ के बढ़ते जनदबाव के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील होती तो यह निर्णय आंदोलन के प्रथम सप्ताह में ही ले लिया जाता। यह सरकार अपने अहंकार में छात्रों की पीड़ा को लंबे समय तक अनदेखा करती रही।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलता की स्वीकारोक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है तथा विरोध की आवाज़ों को दबाने के लिए राज्य तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,पीसीसी सदस्य राम अवध पासी तथा जिला महासचिव बृजेश रावत ने कहा कि देश का युवा आज रोजगार, शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इन मुद्दों का समाधान करने के बजाय आंदोलन करने वाले छात्रों को डराने और दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से लड़ती रहेगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक तथा सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके छात्र और युवा होते हैं। यदि उनकी मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा तो कांग्रेस पार्टी कभी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करना चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र का भविष्य भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट न चढ़े।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामसागर रावत, जिला महासचिव अश्विनी सिंह मधुर, पूर्व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल,उमेश उपाध्याय , डी एन वर्मा,अशोक कनौजिया,पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, डॉ विनोदगुप्ता, धीरेंद्र सिंह बबलू, आसाराम जग रथ, मुस्लिम शेख खालिद खान रुद्र प्रताप सिंह रिशु, मेहताब, धर्मेंद्र सिंह अशोक राय, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा, विजय श्रीवास्तव मटरू, विशाल दुबे, सतीश सिंह, फिरोज अंसारी आदिउपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!