Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

साकेत में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुई संगोष्ठी

साकेत में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुई संगोष्ठी

अयोध्या

इतिहास संकलन समिति, अयोध्या एवं कामता प्रसाद सुन्दरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या के प्राचीन इतिहास विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर *”कारगिल विजय की शौर्य गाथा”* विषयक संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के जे.पी.एन. सभागार में किया गया। सर्वप्रथम श्री राजीव मणि पाठक ने सभी अतिथियों का परिचय कराया तथा विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल सी.पी. सिंह, इंचार्ज, ई.सी.एच.एस. पॉलीक्लिनिक, अयोध्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि कारगिल विजय भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का त्याग प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है तथा युवाओं को उनके जीवन से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य राजकुमार दास जी महाराज, अधिकारी, श्रीराम वल्लभाकुंज, जानकीघाट, अयोध्या ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षा में बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य आत्मविश्वास और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
संगोष्ठी में विशिष्ट अभ्यागत के रूप में डॉ. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय, माननीय महानगर संघचालक तथा प्रो. दानपति तिवारी, प्राचार्य, साकेत महाविद्यालय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
संगोष्ठी में कारगिल युद्ध के विभिन्न आयामों, भारतीय सेना की वीरता, रणनीतिक कौशल तथा शहीदों के अद्वितीय बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। डॉ. आनन्द दूबे ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. असीम त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर प्रो. उपमा वर्मा, प्रो. कविता सिंह, प्रो. शिवकुमार तिवारी, प्रो. मनीष कुमार सिंह, डॉ. कनक बिहारी पाठक, श्री राजा रस्तोगी आदि प्राध्यापकों सहित अधिक संख्या में एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित थे। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर रामलाल विश्वकर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!