बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश में सम्मानित हुए खाकी वाले गुरूजी रणजीत यादव

बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश में सम्मानित हुए खाकी वाले गुरूजी रणजीत यादव
अयोध्या
अयोध्या के परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी को ड्यूटी के साथ गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम में 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूज्य बागेश्वर धाम श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम में देश और समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाले देश भर के युवाओं को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। अयोध्या से खाकी वाले गुरूजी और भजन गायक करन अर्जुन को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर रणजीत ने आयोजन समिति की मनप्रीत कौर और डॉ गौरव शर्मा का आभार ज्ञापित किया है।




