Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेशधर्म

कोलकाता के माधोगढ़िया परिवार द्वारा अयोध्या में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 300 श्रद्धालु होंगे शामिल

कोलकाता के माधोगढ़िया परिवार द्वारा अयोध्या में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 300 श्रद्धालु होंगे शामिल
अयोध्या धाम
रामनगरी अयोध्या में कोलकाता के माधोगढ़िया परिवार द्वारा नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण पाठ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 17 मई से 25 मई 2026 तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में देशभर से आए श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण के साथ अयोध्या के प्रमुख सिद्ध पीठों और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन-पूजन एवं भ्रमण करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस नौ दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा में लगभग 300 श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं। श्रद्धालुओं में प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है। भक्तों का कहना है कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होना पूरे सनातन समाज के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है।
श्रद्धालुओं ने अयोध्या के विकास की भी सराहना करते हुए कहा कि रामनगरी का स्वरूप अब पूरी तरह बदल चुका है। यहां की सड़कें, घाट, मंदिर परिसर और धार्मिक वातावरण देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 6 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीराम जन्म, बाललीला, सीता स्वयंवर, वनवास, भरत मिलाप, सुंदरकांड, लंका विजय और श्रीराम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का श्रद्धापूर्वक वर्णन किया जाएगा। अंतिम दिन पूर्णाहुति, हवन, आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है, जिससे नई पीढ़ी भी प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जुड़ सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामचंद्र माधोगढ़िया, पवन जी माधोगढ़िया, सुनील जी माधोगढ़िया, प्रमोद माधोगढ़िया, पंकज माधोगढ़िया, पुनीत माधोगढ़िया, आनंद माधोगढ़िया, अमित माधोगढ़िया, आशीष माधोगढ़िया, शिवम माधोगढ़िया, आकाश माधोगढ़िया, निर्मल जी सराफ, रमेश जी सोंथालिया, मनमोहन जी केडिया, संजय जी केडिया एवं मंजू माधोगढ़िया सहित अन्य श्रद्धालु एवं आयोजक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!