Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

मतदाता सूची में गड़बड़ी पाए जाने पर पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडेय ने जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी पाए जाने पर पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडेय ने जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या
भाग संख्या 222 में 150 मतदाताओं के वोट कटने व भाग संख्या 8 में एक ही नाम के दो जगह वोट होने के संबंध में समाजवादी पार्टी महानगर अयोध्या का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन के नेतृत्व में माननीय जिला अधिकारी महोदय से मिला !
आज समाजवादी पार्टी अयोध्या महानगर अयोध्या का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री श्री तेजनारायण पांडे पवन के नेतृत्व में जिला अधिकारी महोदय से मिलकर एक ज्ञापन सौपा महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया अयोध्या विधानसभा की भाग संख्या 222 में मतदान स्थल भौतिक भवन डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पड़ने वाले लगभग 150 मतदाताओं के फॉर्म 6 के माध्यम से बीएलओ गीता को जमा कराया गया था अंतिम सूची प्रकाशित होने पर सभी 150 नाम मतदाता सूची में नहीं थे इसकी शिकायत एसडीएम सदर महोदय से भी किया गया लेकिन कोई सही जवाब न मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी से मिलकर सभी साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज करायी,
भाग सख्या 8 में एक ही नाम के व्यक्ति का दो जगह नाम मतदाता सूची में है इसकी शिकायत भी दर्ज करायी, जिला अधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि इसकी जांच कराई जाएगी और अगर कोई गडबड़ी पायी गयी तो कार्यवाही होगी, प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से महानगर के अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम प्रदेश सचिव राम अचल यादव , उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, राकेश पांडे, संजय सिंह,मंसूर इलाही एडवोकेट,  अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी एडवोकेट,वीरेंद्र गौतम, राम प्रकाश यादव, अपर्णा जायसवाल,अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!