अयोध्याउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने कौशल्या घाट स्थित नव निर्मित सर्किट हाउस निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने कौशल्या घाट स्थित नव निर्मित सर्किट हाउस निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अयोध्या
जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने अयोध्या जनपद में कौशल्या घाट के निकट निर्माणाधीन जी+3 मंजिला सर्किट हाउस भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस एवं निरीक्षण भवन के विस्तार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
लगभग 16 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस अत्याधुनिक सर्किट हाउस में आगंतुकों एवं अधिकारियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जहां कहीं भी कमी दिखाई दे उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
जिलाधिकारी ने सर्किट हाउस परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित जो भी समस्याएं लंबित हैं, उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि जनपद को शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार,अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!