अयोध्याउत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की सरकार बनाकर प्रदेश एवं अयोध्या की जनता को खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे : पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय

अयोध्या के 500 व्यापारी भुखमरी की कगार पर

अखिलेश यादव की सरकार बनाकर प्रदेश एवं अयोध्या की जनता को खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे : पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय

अयोध्या

दशरथ महल चौराहा, राम गुलेला चौराहा को प्रशासन ने चारों तरफ से बंद कर दिया जिससे 500 दुकानों का कारोबार चौपट हो गया, आज पीड़ित दुकानदार पूर्व मंत्री पवन पांडे से मिले सौपा ज्ञापन!
दशरथ महल चौराहा, राम गुलेला चौराहा को प्रशासन ने चारों तरफ से बंद कर दिया जिससे 500 दुकानों का कारोबार चौपट हो गया, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया आज पीड़ित दुकानदार पूर्व मंत्री तेज नारायण पवन पांडे से मिलकर अपना दर्द बयान किया, पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि सड़क चौड़ी होने के बाद भी यात्रियों को आने जाने से रोका जा रहा है जिससे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि राम जन्मभूमि के दर्शनार्थियों को अमावा मंदिर, राम कचहरी,यज्ञशाला पॉइंट, भरत महल पॉइंट,दशरथ महल पॉइंट से वापसी पर प्रशासन द्वारा रोक दिया जा रहा है जिससे छोटे दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं, पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि जल्द सभी प्रभावित व्यापरियों को साथ जिलाधिकारी महोदय से समय लेकर वार्ता की जाएगी, आज भाजपा सरकार में अयोध्या में व्यापारी परेशान है जो अयोध्या का व्यापारी है वो परेशान हैं जबकि बाहर से आए व्यापारी अयोध्या में व्यापार कर रहे हैं उन्होंने कहा अयोध्या के व्यापारी भुखमरी की कगार पर है, 2027 में यही व्यापारी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगें एवं प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की सरकार बनाकर प्रदेश एवं अयोध्या को खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे !इस मौके पर राम विलास,सत्य प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह विजय प्रकाश, गोपाल, श्रावण कुमार गुप्ता, सौरभ जयसवाल, मालती देवी, कुलदीप, अनीता, मनीष, अरिहंत गुप्ता, अमित गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे!इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव,वीरेंद्र गौतम, अंसार अहमद बब्बन, शहबाज लकी मौजूद थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!