अयोध्याउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भव्य दीपोत्सव की तैयारियों पर मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भव्य दीपोत्सव की तैयारियों पर मंथन

अयोध्या

दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दीपोत्सव के आयोजन की तैयारियों और विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। गौरतलब है कि मंगलवार को आईजी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया था। अधिकारियों ने संबंधित विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर तैयारियों को निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा, जिससे दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन की गरिमा और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!