अयोध्याउत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्व मित्रसेन यादव जी की जयंती मनायी गयी 

समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्व मित्रसेन यादव जी की जयंती मनायी गयी
अयोध्या
समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय अयोध्या में स्व मित्रसेन यादव की जयंती मनायी गयी , प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम व उपाध्याय चौधरी श्रीचंद यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय अयोध्या में स्व मित्रसेन यादव की जयंती मनायी गयी , महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्याय चौधरी श्रीचंद यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की , इस मौके पर हामिद जाफर मीसम ने कहा स्व मित्रसेन यादव जी जिनको बाबूजी के नाम से जाना जाता था, गरीब शोषित पीड़ित समाज के मसीहा थे, हमेशा गरीबों की हक की लड़ाई के लिए आवाज बुलंद की, महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद याद ने कहा कि राजनीति में एक लंबा समय बिताते हुए हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, पीड़ित के साथ खड़े होने के कारण और इनकी लड़ाई को अपनी लड़ाई समझकर लड़ने के कारण मित्रसेन यादव जी के ऊपर आपराधिक केसों की झड़ी लग गयी थी, लेकिन उनके कदम अडिग रहे, प्रदेश सचिव राम अचल यादव ने कहा की बाबू जी के साथ मैं हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चला बाबूजी की यादें आज भी जिंदा हैं,  उन्होंने हमेशा सत्य और न्याय का साथ दिया |
कभी जाति, धर्म के आधार पर किसी के साथ व्यवहार नहीं किया। उनके साथ समाज के हर जाति, धर्म और सम्प्रदाय के लोग थे  । महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया  इस मौके पर महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम  प्रदेश सचिव राम अचल यादव,, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव  प्रवक्ता राकेश यादव, दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, राम अजोर यादव,विद्या भूषण पासी, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल, अमृत राजपाल, इंद्रपाल यादव, वीरेंद्र गौतम, जगन्नाथ यादव, केशवराम कोरी, सईद खान ,जितेंद्र यादव,सगिर, इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!