अयोध्याउत्तर प्रदेश
सवर्ण समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तवा आरक्षण की शव यात्रा में होंगी शामिल

सवर्ण समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तवा आरक्षण की शव यात्रा में होंगी शामिल
अयोध्या
सवर्ण समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तवा जी 8 अगस्त को अयोध्या में आयोजित आरक्षण की शव यात्रा में होंगी शामिल।
सवर्ण समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तवा जी भोपाल से अयोध्या पहुंचकर 8 अगस्त को आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। वे पार्टी द्वारा आयोजित आरक्षण की शव यात्रा में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगी तथा सभा को संबोधित भी करेंगी।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सफल बनाने की अपील की है।




