अयोध्याउत्तर प्रदेश
अयोध्या में रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट ‘द बेस्ट ऑफ अयोध्या’ का शुभारंभ, तीर्थनगरी में अपना आशियाना बनाने का मिलेगा अवसर

अयोध्या में रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट ‘द बेस्ट ऑफ अयोध्या’ का शुभारंभ, तीर्थनगरी में अपना आशियाना बनाने का मिलेगा अवसर
सरयू तट और हाईवे के निकट विकसित होगी आवासीय परियोजना, अभिनेत्री अदा शर्मा रहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
अयोध्या
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आवासीय सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट ‘द बेस्ट ऑफ अयोध्या’ का शुभारंभ किया गया। सरयू नदी के तट और हाईवे के निकट विकसित की जा रही इस परियोजना के शुभारंभ अवसर पर संत-महंत, जनप्रतिनिधि, फिल्म जगत की हस्तियां और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा रहीं।
अभिनेत्री अदा शर्मा ने अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि रामनगरी जिस तरह तेजी से विकसित हो रही है, उसे देखते हुए यहां रहने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान काफी सुविधाजनक और लाभकारी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का आध्यात्मिक वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
कार्यक्रम में शामिल संतों ने कहा कि तीर्थनगरी में निवास करना और भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। भगवान की कृपा और संतों के आशीर्वाद से ही व्यक्ति को तीर्थ में रहने और भगवत दर्शन का अवसर मिलता है। ऐसे में यदि किफायती कीमत पर अयोध्या में अपना घर बनाने का अवसर मिले तो यह लोगों के लिए विशेष बात होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के पहले चरण के प्लॉट तेजी से बिकने की जानकारी मिली है।
इस अवसर पर गुराई जी ने परियोजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताते हुए एमडी मुन्नू चौहान को बधाई दी। वहीं प्रकाश जी ने कहा कि अयोध्या आने और यहां बसने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह परियोजना किफायती विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। हाईवे के निकट स्थित इस स्थान को बेहतर डेवलपमेंट और सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना है।
कार्यक्रम में अयोध्या रंगमहल पीठाधीश्वर रामशरण दास महाराज, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान सहित रोहित धुरवार प्रकाश एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या में बढ़ते धार्मिक पर्यटन और विकास के बीच इस तरह की आवासीय परियोजनाएं शहर की नई पहचान बनाने में योगदान दे सकती हैं।




