अयोध्याउत्तर प्रदेश
ट्रस्ट को भंग करने के लिए हिंदू महासभा ने उप निबंधक नई दिल्ली को सौंपा ज्ञापन

ट्रस्ट को भंग करने के लिए हिंदू महासभा ने उप निबंधक नई दिल्ली को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या धाम
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए नई दिल्ली के उप निबंधक भास्कर प्रियदर्शी को ज्ञापन मांग पत्र सौंप कर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से भंग किए जाने की मांग की है |

श्री पांडेय द्वारा दिए गए ज्ञापन /मांग पत्र में कहा गया है कि ट्रस्ट के पदाधिकारी गणों द्वारा नियुक्त किया कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी ,पैसों का गबन, श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई वस्तुओं में हेरा फेरी, तथा ट्रस्ट के नाम पर जमीन खरीद में हेरा फेरी व भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, की पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, ज्ञापन में यह भी कहा गया की राम मंदिर निर्माण में लगी हुई कंपनियों को जो वे संदेह के घेरे में थी अर्थात ब्लैक लिस्टेड थी उन्हें निर्माण कार्य की जिम्मेदारी देकर सदस्यों ने कमीशन प्राप्त किया, ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ट्रस्ट का निर्माण गबन, चोरी, हेरा फेरी और कमीशन प्राप्त करना ही मुख्य उद्देश्य था, ज्ञापन में आगे कहा गया कि ट्रस्ट को अगर भंग नहीं किया गया तो यह लूटपाट निरंतर जारी रहेगी, श्री पांडेय द्वारा सौंप गए ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं किया गया तो ट्रस्ट के धन का व्यक्तिगत कार्यों में ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रयोग करते रहेंगे, ट्रस्ट के सदस्य द्वारा आपराधिक न्याय भंग किया गया है यही नहीं ट्रस्ट का निर्माण दूषित मानसिकता से किया गया था, ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी द्वारा अपने दायित्वों की पूर्ति नहीं की गई, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी जी मात्र रबर स्टैंप के रूप में कार्य कर रहे थे, कोषाध्यक्ष अपने दायित्व की पूर्ति करने में पूर्ण रूप से असफल सिद्ध हुए हैं इसीलिए इस ट्रस्ट की पूरी जांच करते हुए इसके रजिस्ट्रेशन को तत्काल प्रभाव से रद्द करें, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर महेंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि ट्रस्ट में चोरी गबन हेरा फेरी की घटना से संपूर्ण हिंदू समाज आहत हुआ है अगर इसे तत्काल प्रभाव से भंग नहीं किया गया तो हिंदू समाज सड़क पर उतरकर भारी प्रदर्शन करेगा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हुआ था राम जन्मभूमि में हिंदू महासभा के योगदान को नकारा नहीं जा सकता सर्वप्रथम आंदोलन हिंदू महासभा द्वारा ही प्रारंभ किया गया था किंतु ट्रस्ट में हिंदू महासभा को जगह नहीं दी गई, राम जन्मभूमि आंदोलन में अनेक संगठनों वीर बलिदानी कार सेवकों ने अपना योगदान दिया था सुप्रीम कोर्ट से आग्रह है कि तत्काल प्रभाव से भंग करें और राम जन्मभूमि में जिन-जिन लोगों ने अपना अमूल्य योगदान दिया उन्हें सम्मिलित करने के कार्य करें |




