अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति
मलेथूकनक रेलवे स्टेशन का नाम बीकापुर रखते हुए उच्चीकृत किया जाए : घनश्याम वर्मा

मलेथूकनक रेलवे स्टेशन का नाम बीकापुर रखते हुए उच्चीकृत किया जाए : घनश्याम वर्मा
अयोध्या
भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा रेलवे स्टेशन मलेथू कनक हाल्ट का नाम बदलकर बीकापुर करने तथा उच्चीकृत करने के साथ-साथ सभी जन सुविधाएं उपलब्ध कराने,अयोध्या- प्रयागराज रेलवे लाइन का दोहरीकरण करके ट्रेनों को बढ़ाने के लिए जिला अधिकारी अयोध्या के माध्यम से रेल मंत्री भारत सरकार को तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि बीकापुर जहां तहसील मुख्यालय, नगर पंचायत मुख्यालय और 274 बीकापुर विधानसभा मुख्यालय है पर स्थित रेलवे स्टेशन का नाम कनक मलेथू होने के कारण हाल्ट बना दिया गया जो किसी भी दशा में उचित नहीं है इसलिए मलेथू कनक रेलवे स्टेशन का नाम बीकापुर रखा जाए और टिकट आरक्षण एवं बिक्री विश्रामालय,शौचालय,पेयजल, कैंटीन आदि जन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं एवं सभी गाड़ियों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि अयोध्या-प्रयागराज रेल लाइन का दोहरीकरण कराया जाए और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल में घनश्याम वर्मा राष्ट्रीय महासचिव,राम गणेश मौर्य जिला अध्यक्ष,प्रेम शंकर वर्मा तहसील अध्यक्ष सोहावल,जितेंद्र कुमार,सुनील पाल, विवेक पटेल शामिल रहे।




