Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

श्रीराम कथा का भक्तिमय आयोजन, से श्रद्धालु  हुए भाव-विभोर

श्रीराम कथा का भक्तिमय आयोजन, से श्रद्धालु  हुए भाव-विभोर
अयोध्या
श्री राधा कृष्ण मित्र मंडल, एस.जी.एम. नगर एवं एन.आई.टी. नंबर-3 फरीदाबाद द्वारा आयोजित श्रीराम कथा का आयोजन रामनगरी अयोध्या के आदित्य भवन में भक्ति और श्रद्धा के साथ जारी है। 22 जून से प्रारंभ हुई कथा के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। कथा वाचक श्री हरिजी महाराज (वृंदावन वाले) के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही रामकथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
फरीदाबाद से आए लगभग 150 से 200 श्रद्धालु इन दिनों अयोध्या में प्रवास कर रहे हैं और नियमित रूप से कथा श्रवण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या का स्वरूप अत्यंत भव्य, दिव्य और अलौकिक हो गया है। पूरी रामनगरी का विकास देखकर सभी भक्त प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने रामनगरी अयोध्या के विकास की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या आज विश्वभर के सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां के विकास कार्य, स्वच्छता व्यवस्था और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।
कथा आयोजन में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य डी.पी. सिंह, महेश अग्रवाल, दिनेश गर्ग, सुरेश गुप्ता, टी.सी. कंसल, सोनेंद्र तथा नवीन शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। सभी पदाधिकारी कथा के सफल आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा के शेष दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रामकथा, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पूरा वातावरण राममय बना हुआ है तथा श्रद्धालु स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे हैं कि उन्हें प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में कथा श्रवण का अवसर प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!