अयोध्याउत्तर प्रदेश

कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डॉक्टरों के साथ उत्साहपूर्वक डॉक्टर्स डे मनाया

कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डॉक्टरों के साथ उत्साहपूर्वक डॉक्टर्स डे मनाया
अयोध्या
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर रामनगरी अयोध्या स्थित श्री राम अस्पताल में कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डॉक्टरों के साथ उत्साहपूर्वक डॉक्टर्स डे मनाया। स्कूल के लगभग 20 बच्चों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को बुके और गुलाब भेंट किए तथा केक काटकर उनका सम्मान किया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय मोहन भास्कर ने कहा कि स्कूल की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अस्पताल आने से उन्हें चिकित्सा सेवा और डॉक्टरों के कार्यों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा, जिससे उनमें सेवा की भावना विकसित होगी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों की सहभागिता बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में अधिक से अधिक बच्चे डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें कार्यक्रम में स्कूल की एडमिनिस्ट्रेशन प्रीति सिंह, शिक्षिका ऋषि शुक्ला और साक्षी यादव उपस्थित रहीं। वहीं अस्पताल की ओर से डॉ. यूजर अहमद अंसारी, डॉ. विवेक राय, डॉ. आदित्य प्रकाश, डॉ. आर.के. राय, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. नमन सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!