Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अयोध्या में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अयोध्या
 नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को अपने सहयोगियों के साथ जयपुरिया स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने के लिए आज से ही अधिकाधिक पौधारोपण करना आवश्यक है।
उन्होंने पीपल, गूलर, पाकड़, बरगद, आम और महुआ जैसे देशी एवं पर्यावरण के लिए लाभकारी वृक्षों को गांव, कस्बों और शहरों में लगाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इन वृक्षों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जाएगा तो भविष्य में ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और लोग स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।
विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे देश में हरियाली बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो देश की जनता भी स्वस्थ और समृद्ध रहेगी।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में छावनी परिषद के सभासद राममिलन निषाद, अमित मिश्रा तथा वन विभाग से रतेंद्र त्रिगुणायत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!