Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

लोक कला संग्रहालय लखनऊ, उ प्र द्वारा लोक कला कार्यशाला का का हुआ शुभारंभ

लोक कला संग्रहालय लखनऊ, उ प्र द्वारा लोक कला कार्यशाला का का हुआ शुभारंभ
अयोध्या
 लोक कला संग्रहालय लखनऊ, उ प्र तथा स्वदेश संस्थान, सागर कला भवन अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन लोक कला कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सूर्या तिवारी, पार्षद कल्याण सिंह वार्ड, नगर निगम अयोध्या के करकमलों द्वारा हुआ इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष एवं कार्यशाला संयोजक एस. बी. सागर प्रजापति द्वारा अतिथियों के साथ ही प्रतिभा यादव एवं अरुण यादव जी को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र आदि के साथ सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक इमरान खान एवं वीरेंद्र कुमार कुमार तथा कला साधकों में मुख्य रूप से अंशिका मौर्या, अक्षत सिंह, शालिनी साधवानी, सिद्धि राजपाल, विक्रान्त मौर्या सहित अन्य कई कला साधक उपस्थित रहे।
 एस. बी. सागर प्रजापति ने बताया कि कार्यशाला में लोक कला विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षक द्वारा छात्र छात्राओं के कलात्मक अभिरुचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा और कार्यशाला के समापन समारोह में हस्त निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा सभी प्रतिभागियों को लोक कला संग्रहालय लखनऊ, उ प्र द्वारा प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
छात्र – छात्राओं में लोक कला की अभिरुचि जाग्रत करने एवं कला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा लोक कला को कैरियर के रूप में प्रयोग करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग करने हेतु हेल्पलाइन नम्बर 8874478080 पर सम्पर्क करके सागर कला भवन, नाका चुंगी अयोध्या में आकर आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यशाला में विविध प्रकार के लोक कलाओं के सम्बंधित भित्ति चित्रण, लिप्पन आर्ट, रिलीफ डिजाइन और पेंटिग, मूर्तिकला, माटी कला, मेंहदी डिजाइन, पर्यावरण संरक्षण, मानव जीवन आदि से संबंधित कलाकृतियों का प्रशिक्षण छात्र छात्राओं की अभिरुचि के अनुसार दिया जाएगा । जिसमें सभी आयु के छात्र- छात्रायें व नवोदित कला साधक प्रतिभाग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!